लखीमपुर खीरी। युवराजदत्त महाविद्यालय के प्राचार्य डीएन मालपानी ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसके लिए छात्रों का ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं कॉलेज की वेबसाइट वाईडीकॉलेजडॉटएसीडॉटइन पर जाकर वेबलिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन करने में किसी प्रकार की दिक्कत आने पर छात्र कॉलेज के हेल्पलाइन नंबर 9026584898 एवं 881671733 पर संपर्क कर सकते हें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर है। संवाद

0 Comments